February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्रीमती जयश्री कुशवाहा को पुलिस विभाग में मिली नियुक्ति….

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

स्व.आर. संतोष कुशवाहा के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जयश्री कुशवाहा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कोरिया के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे द्वारा इस प्रकरण में संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, समस्त प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराया गया। फलस्वरूप दिनांक 16 मई 2025 को श्रीमती जयश्री कुशवाहा को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

यह नियुक्ति न केवल शोकसंतप्त परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान करेगी, अपितु दिवंगत अधिकारी के सेवा-समर्पण के प्रति विभाग की कृतज्ञता का प्रतीक भी है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नव नियुक्त कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दीं