जय जयसवाल क्राईम रिपोर्टर ( छत्तीसगढ़)की खास खबर



बता दें कि एक बड़ा ही सनसनीखेज घटना मिडिया के संज्ञान में आया जहां सोना- चांदी के आभूषणों की बिक्री करने वाले दो सगे भाइयों को अज्ञात हमलावरों द्वारा लुटपाट की घटना को अंजाम देने के मकसद से बंदुक से प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचा आहत कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है।वहीं पुलिस द्वारा उक्त घटना को संज्ञान में लेकर घटना स्थल पर पहुंच घटना में प्रयुक्त किया गया हथियार को जप्त कर अज्ञात हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
और उक्त मामले पर जांच/ विवेचना शुरू कर कर दी है।ऐसा बताया जा रहा उक्त संबंध में सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना- जनकपुर के 02 सराफा व्यापारीयों पर फायरिंग कर लूटपाट की गई है।वहीं उक्त व्यापारी जो सगे भाई बताये जा रहे हैं । उक्त घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो रहा है।कारण उक्त घटना में व्यापारीयों के कंघे पर देशी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उक्त लूटपाट के वारदात को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी (म.प्र) क्षेत्र की ओर भाग खड़े हो गए हैं।
उक्त वारदात जो ग्राम- पंचायत माड़ीसरई के समीप की बताई जा रही है।जहां उक्त घटना को अंजाम दिया गया है । बरहाल सुत्र यह भी बताते हैं। उक्त-व्यापारी जो कि -हरचौका बाजार में अपनी दुकान संचालित करते हैं।जहां से वह अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे ।तभी उक्त दौरान ग्राम- माड़ीसरई के पास घात लगा बैठे अज्ञात बदमाशों के द्वारा उक्त दोनों व्यापारीयों पर हमला कर सोने – चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को लूट रफ्फूचक्कर हो गये है।वहीं उक्त लुटेरों के भागने दौरान उक्त बदमाशों की वाहन दो पहिया मोटर सायकल में से एक मोटर सायकल दुर्धटना ग्रस्त हो गई। उक्त वजह से घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी वाहन सहित बंदुक को घटना स्थल पर ही छोड़ जंगल और अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे । तत्पश्चात पुलिस आरोपियों के पतासाजी में लगी हुई है।
।वहीं देशी कट्टा सहित घटना में प्रयुक्त किया गया मोटर सायकल को जप्त कर लिया गया है।और आगे की जांच की जा रही है।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …