February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

थाना झगराखाड,चौकी खोगापानी तथा चौकी कोड़ा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया विधिक कार्यक्रम…शामिल हुए बच्चे

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट.

दिनांक 31/10/25 को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के अंतर्गत देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ( रन -फार- यूनिटी) कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झा,एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह,के निर्देशानुसार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ ए. टोप्पो के निर्देशन पर थाना प्रभारी झगराखाड आर.एन. गुप्ता एवं चौकी प्रभारी खोगापानी राकेश शर्मा,चौकी प्रभारी कोड़ा स.उ.नि किशन चौहान सहित संयुक्त रूप से हमराह -स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत् थाना झगराखाड,चौकी खोगापानी,तथा चौकी कोड़ा की साफ – सफाई कराई गई। तत्पश्चात थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल स्कूल झगराखाड के बच्चों का मैराथन दौड़ कार्यक्रम कराने लगभग 100 बच्चे चौकी खोगापानी तक्षशीला स्कूल के करीब 80 बच्चे, एवं चौकी कोड़ा के 40 बच्चों को मैराथन दौड़ कराया गया वहीं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया इसके साथ स्कूल के छात्रों को राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ भी दिलाई गई । उक्त तारतम्य में वृक्षारोपण कराये जाने के परिपालन में थाना झगराखाड परिसर एवं चौकी कोड़ा परिसर में विभिन्न फलदार वृक्षों का रोपण कराया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल‌ प्रतियोगिता कराए जाने के परिपालन में सेट जोसेफ स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 28 बच्चियां शामिल हुई।वहीं बालीवाल प्रतियोगिता में 4 टीमों में 28 लड़के और बेटमिटन के 6 टीमों में 12 बच्चियां शामिल हुई।जिसमें विजेता टीम को शील्ड एवं पेन तथा उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया उक्त जागरूक कार्यक्रम अंतर्गत सेट जोसेफ स्कूल के स्कूली छात्र – छात्राओं सहित लगभग 700 बच्चे उपस्थित रहे जिन्हें शपथ दिलाकर अलग से सायबर क्राईम संबंध में समझाइश भी दिया गया

उक्त दौरान थाना प्रभारी झगराखाड के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खोगापानी सहित चौकी कोड़ा एवं थाना हमराह -स्टाफ  स.उ.नि मनचनराम ,स.उ.नि अशोक साहू,प्र.आर संतोष सिंह,प्र.आर नीरज पडियार,प्र.आर शंभू यादव ,आर. पुरूषोत्तम,आर. सतीश यादव ,आर. विरेन्द्र कुमार,आर. संजय सिंह, सैनिक उमाशंकर मिश्रा ,सैनिक भुपेंद्र सिंह की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।