May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

शराब बना हत्या की वजह…अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट…अब पहुंचा सलाखों के पीछे … थाना-जनकपुर पुलिस की कार्यवाही…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

इनसेट में-पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं उक्त हत्या के आरोपी का जूलूस निकालती पुलिस.इनसेट –फोटो क्र01,फोटो क्र02
इनसेट में – अभियुक्त

विदित हो ।कि – एक बड़ा ही सनसनीखेज घटना थाना – जनकपुर क्षेत्र अंतर्गत का मिडिया के संज्ञान में आया है।
जहां एक कलयुगी पोते ने अपनी ही दादी को शराब न देने की बात पर( प्राणघातक )हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।जिसे अब थाना- जनकपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ -अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पोते को( मध्यप्रदेश )से गिरफ्तार कर उक्त हत्याकांड का खुलासा करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है ।कि- नशे का प्रकोप बना भयावह और आखिरकार हुई दिल- दहला देने वाली जघन्य वारदात, जबकि पुलिस द्वारा “नशा मुक्त अभियान” के मुहिम अंतर्गत “नशे” के बचाव हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार नशे से दुर रहते दी जाती रही है ।समझाइश,ताकि हरसंभव अपराधों पर लगाया जा सके अंकुश.

घटना विवरण एवं पुलिस की जांच कार्यवाही——–???दिनांक 2/11/25 की दोपहर 12-1 बजे के बीच ग्राम – सरपंच लाल साय ने पुलिस को मोबाइल माध्यम सूचना दिया कि -ग्राम. घोडधरा में एक अधेड़ उम्र की महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उक्त प्राप्त सूचना से वरिष्ठ-अधिकारियों को अवगत कराया गया जाकर पुलिस अधीक्षक एमसीबी महोदय द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंच घटना संबंध में अवगत कराए जाने का आदेश दिया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचने पर प्रार्थी – कमलभान आ. नंदकेश्वर सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी-ग्राम. घोडधरा के द्वारा मौके पर ही पुलिस टीम को बिना नंबरी, मर्ग इटीमेशन एवं बिना नंबरी प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि -इसकी मां बतीबाई को दिनांक 1/11/25 से 2/11/25 के मध्य रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़े बेहरमी से सिर में प्रहार कर हत्या कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों का दिशा-निर्देश, फिर विशेष टीम का गठन???—— तदुउपरांत थाना जनकपुर पुलिस द्वारा उक्त सूचना से पुनः पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराएं जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ ए. टोप्पो के मार्गदर्शन पर अलग -अलग 02 पुलिस की विशेष टीम गठित किया गया जो पहली टीम उक्त पुरे घटनाक्रम की विवेचना, पंचनामा कार्यवाही कर रही थी ।तो वहीं पुलिस की दुसरी टीम – उक्त अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी।और एस.एफ.एल टीम को मौके पर बुलाया गया था।

पुलिस की जांच/विवेचना और कड़ी दर कड़ी पुलिस की तफ्तीश???——–उक्त सम्पूर्ण – जांच, विवेचना, पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका – बती बाई के परिजन उपस्थित रहे। परंतु मृतिका- का पोता दीपक सिंह का पता नही था ।जो मौके पर भी मौजूद नहीं रहा ।तब उक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम- सरपंच से उक्त युवक को फोन कराने पर दीपक (पेंड्रा,छ.ग) में होना बताया वहीं दूसरे व्यक्ति से फोन लगवाये जाने पर -दीपक ने अपने को(शहडोल,म.प्र) में होना बताया तब उक्त पुलिस टीम को दीपक द्वारा बताए जा रहे बातों पर शंका /संदेह होने पर उक्त युवक की पतासाजी किया गया जो उक्त पता तलाश दौरान (शहडोल,म.प्र)से दीपक सिंह को पुलिस टीम द्वारा तलब कर थाना -(जनकपुर)लाकर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर दीपक सिंह द्वारा बताया गया कि – घटना, दिनांक,समय को यह अपने दादी के घर गया हुआ था।और त्यौहार का दिन होने की वजह से इसकी (दादी )अपने घर में (शराब) बनाकर रखी हुई थी।जिसे दीपक द्वारा मांगने पर – इसकी (दादी ) द्वारा उक्त शराब देने से बार- बार मना करने पर उक्त- दीपक सिंह भयंकर (क्रोध ) में आकर घर में रखे (सबली,लोहा का छोटा सब्बल) से अपनी दादी के सिर में लगातार 03 बार प्राणघातक -प्रहार कर दिया जिससे इसकी दादी- बती बाई (अधमरी)हो गई ।फिर भी दीपक इतने से नहीं माना और घर में रखे (टांगी)से अपने दादी के सिर में 02 बार (वार)करने से बती बाई की मौके पर ही (मृत्यु)हो गई।

आरोपी -द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया हथियार को छुपाने और भागने संबंध पुलिस के अथक प्रयासों आखिरकार हो सका, उक्त (हत्या)के मामले का अहम खुलासा??? ———–घटना को अंजाम देकर अभियुक्त/आरोपी- दीपक सिंह द्वारा घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार को नाला के पास छुपाकर शहडोल (म.प्र)भाग निकला था ।जहां से उसको हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर उक्त हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी कर कब्जा पुलिस में लेकर जप्त किया गया

पहले शंका/संदेह और  फिर पुलिस की गिरफ्तारी, फिर अंततः हुआ खुलासा /-उक्त कलयुगी पोते का निकाला गया पैदल मार्च/ जूलूस—???—- देर शाम थाना-जनकपुर के तेजतर्रार प्रभारी ओम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ -अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर उक्त आरोपी का थाना –  क्षेत्र में जूलूस निकालकर जनता में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि- आरोपी – कोई भी हो ,जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसको उसी की भाषा में कानून का शिकंजा कस कठोर और सख्त कार्यवाही किया जाएगा ।साथ ही उक्त पैदल मार्च दौरान (नारे भी उक्त आरोपी से लगवाये गये ( हत्या करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।जिस दौरान काफी  संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अंततः आरोपी का पुलिस टीम द्वारा न्यायलय पेश करना,और फिर (जेल) दाखिला??? ———– बरहाल आरोपी – दीपक सिंह को थाना -जनकपुर पुलिस टीम द्वारा मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जहां से जेल (दाखिल)कराए जाने की कार्यवाही  सुनिश्चित किया गया है।

इस प्रकार उक्त हत्याकांड का खुलासा, करने में
अपनी अहम और सक्रिय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम ???——–थाना -प्रभारी जनकपुर ओ.पी.दुबे , स.उ.नि दिनेश चौहान,प्र.आर पुष्कल सिन्हा,प्र.आर संजय पाण्डेय,प्र.आर संदीप बागीस,आर.मदन ,आर . सुर्यपाल,आर.दीप तिवारी की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

You may have missed