यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर.

विदित हो कि – प्रशासनिक दृष्टिकोण से कसावट लाने और अवैध कारोबारियों में पुलिस का खौफ कायम करने उद्देश्य से इन दिनों एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना – कोटाडोल पुलिस एक्शन मोड़ पर है।और एक के बाद एक दनादन अवैध पशुओं की तस्करी, शराब,जुआ , सट्टा मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध वरिष्ठ -अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर मुखबिर सक्रिय किए गए हैं।और लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध गतिविधियों पर निरंतर हरसंभव नकेल कसी जा रही है। उक्त संदर्भ में मिली- जानकारी अनुसार थाना- प्रभारी कोटाडोल को मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुआ दशरथ यादव नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पशुओं को रख कर पैदल उक्त मवेशियों को मारते -पीटते हंकाते ग्राम-ढोरगी जंगल के रास्ते होते आ रहा है। उक्त प्राप्त सूचना के आधार पर हमराह – स्टाफ को मौके पर तलब कर कार्यवाही किए जाने रवाना किया गया जो उक्त मुखबिर के बताए मार्ग पर संदेही- दशरथ यादव आ.गोपाल यादव उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी- लावाहोरी थाना – कोटाडोल जिला- एमसीबी (छ.ग)का 11 नग मवेशियों के साथ उक्त पुलिस टीम को मिला जिससे उक्त मवेशियों के संबंध वैध- दस्तावेज पास- परमिट की मांग नोटिस तामील करा दशरथ यादव से पुलिस टीम द्वारा मांगा गया जो किसी भी प्रकार कोई वैध दस्तावेज न होना बताया जाकर 5 नग भैसा एवं 6 नग भैसी को ले जाते सदर सबूत का पाये जाने से तथा उक्त भैसा- भैंसी जो काफी अधेड़ व कमजोर अवस्था में दिखाई प्रतित हुए। तत्पश्चात थाना – कोटाडोल पुलिस द्वारा उक्त मवेशियों का पंचनामा तैयार कर संयुक्त रूप से उक्त मवेशियों को अपने कब्जे में ले विधिवत बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोटाडोल में (छ.ग )क्रषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा – 4,6,10 एवं पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मवेशियों की अनुमति किमत 3 लाख रुपए आंकी गई है।वहीं आरोपी को मान. न्यायालय के न्यायिक रिमांड पेश कर (जेल) दाखिला कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया गया है।
गौरतलब है। कि – इसके पुर्व भी थाना – कोटाडोल पुलिस द्वारा पशुओं की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया था।अब तक कोटाडोल पुलिस द्वारा एक सप्ताह के अंदर दूसरी पशु तस्करी के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की गई है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में -थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदेव कुशवाहा,स. उ. नि चित्र बहोर यादव,स.उ.नि दौलत राम ,प्र.आर संजय निकुंज आर. प्रमोद यादव, बुधवार सिंह ,डी.एस.एफ रामदेव सिंह की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
एक्शन मोड़ पर चिरमिरी पुलिस …दबिश दे अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार…20 लीटर शराब भी हुई जब्त…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …