May 18, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

धान खरीदी 23-24 बायोमेट्रिक प्रणाली द्वारा हुआ प्रारंभ…

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में दिनांक 21-11-2023 मंगलवार को उपार्जन केंद्र बंजी तथा उपार्जन केंद्र कौड़ीमार में धान खरीदी 23-24 का प्रारंभ बायोमेट्रिक प्रणाली द्वारा किया गया जिसमें उपार्जन केंद्र बंजी में प्रथम कृषक के रूप में श्री प्रेम कुमार सिंह,ग्राम छिपछिपी से एवं उपार्जन केंद्र कौड़ीमार के कृषक श्री प्रेमलाल आ.रघुनाथ कौड़ीमार से 100 क्वि. एवं उमाकांत आ.शंभुनाथ से 19.20 क्वि. धान की बिक्री की गई।जानकारी अनुसार उपार्जन केंद्र बंजी में नया बारदाना 20 हज़ार एवं पी.डी.एस. बारदाना 500 नग उपलब्ध है ।खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर द्वारा दोनों उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्धारित नमी वाले धान,मानक एवं गुणवत्ता युक्त धन की खरीदी हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान नोडल अधिकारी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या.श्री आनंद सिंह,सरपंच तथा कृषक उपस्थित रहे

You may have missed