यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

इन दिनों एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना चिरमिरी पुलिस पुरी तरह से अवैध गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।साथ ही अवैध कारोबार के अड्डों को भी अब ध्वस्त किया जा रहा है।तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून का शिकंजा भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कसा जा रहा है।
उक्त क्रम में थाना- चिरमिरी पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत (चिरमिरी )पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हो सकी है।जहां पुलिस ने छापेमारी कर (अवैध -महुआ )शराब के कारोबार का( भंडाफोड़ )करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि शराब बनाने वाला( मुख्य) आरोपी मौके से( फरार) हो गया है।वहीं पुलिस ने (अवैध -महुआ- शराब )बनाए जा रहे( ठिकाने )को पूरी तरह से (तबाह) कर दिया गया है। साथ ही शराब बनाने वाले (हांडी , उपकरणों, बर्तन)को भी जब्त कर लिया है।
उक्त मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि- थाना -( चिरमिरी)पुलिस को( मुखबिर) माध्यम सूचना प्राप्त हुआ कि – संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस बल उक्त सूचना के आधार पर( मोहारीडांड- जंगल) में तत्काल पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर रेड ,छापामार, दबिश दी। वहीं मौके से करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।


साथ ही उक्त शराब को प्लास्टिक की पन्नी में भरी हुई थी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, जिसे (बिक्री) के लिए( तैयार) रखा गया था। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे 01 व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं शराब बनाने का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर( फरार) हो गया।जिसे पुलिस जल्द (गिरफ्तार) करने की बात कह रही हैं।चिरमिरी पुलिस के अनुसार -(फरार )आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरहाल एमसीबी जिले के चिरमिरी में (अवैध- शराब )और( नशीले- पदार्थों )के खिलाफ पुलिस लगातार सतत् रूप से (अभियान )चला रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है। कि किसी भी प्रकार की (संदिग्ध )गतिविधि होने की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

More News
शिक्षा विभाग की गरिमा पर सवाल:- वायरल वीडियो को लेकर (A.B.V.P)पुरी तरह से लामबंद होकर सौंपा ज्ञापन… 5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी गई चेतावनी…
पहले विपक्ष ने हटाया था,अब सत्ता पक्ष ने भी कर दी (I.F.S) अधिकारी की छुट्टी …हुआ निलंबन …
सिरपुर महोत्सव में मनेंद्रगढ़ की बेटी जसमीत हुई सम्मानित …