May 20, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

थाना -रामनगर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही… 225.740 किलो.ग्राम अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद…

विरेन्द्र कुमार गुप्ता ( जिला ब्योरो चीफ )अनुपपुर की खास रिपोर्ट

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन पर थाना – रामनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन (kia sonnet )(बिना -नंबर ,न्यू सोल्ड )में लोड कर 225.74 kg कीमती करीब 1 करोड़ 12 लाख ( नारकोटिक विंग इंदौर के परिपत्र के अनुसार) अवैध मादक पदार्थ (गांजा)  जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17/05/2026 को थाना – रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई ।कि एक सफेद रंग की किआ सोनेट कार क्रमांक MP-19-CT-0003 में भारी मात्रा में अवैध( गांजा )लोड कर (छत्तीसगढ़ ,मरवाही) की ओर से (शहडोल )की तरफ ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम- (फुलवारीटोला) मार्ग पर( नाकाबंदी )की गई।

कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार उक्त वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोकने के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकरा गई, आरोपी 1- सुमित मिश्रा उर्फ बेटू आ. स्व. राजेश मिश्रा उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी- शांतिनगर तुलसी कॉलेज के पास थाना- कोतवाली अनूपपुर( म.प्र)
से पूछताछ की गई। वाहन में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे, जो एक व्यक्ति गाड़ी के टकराने, से भागने में सफल रहा है। किंतु गाड़ी से मोबाइल बरामद हुए हैं । पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे पैकेटों से कुल 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,12,87,000/- रुपये आँकी गई है।

उक्त कार्यवाही के दौरान एक आरोपी सुमित उर्फ वेद मिश्रा पिता स्व. राजेश मिश्रा उम्र करीब 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 शांतिनगर, जिला- अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया , पुलिस द्वारा मौके से अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त (किआ, सोनेट)वाहन क्रमांक MP-19-CT-0003, 02 मोबाइल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर के अपराध क्रमांक 126/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है । उक्त प्रकरण में यह भी तथ्य सामने आया है। कि जप्त शुदा कार 29 अप्रैल (महज़ 18 दिन पूर्व ही ख़रीदी गई थी) वाहन मालिक, गांजा परिवहन के अन्य बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है।

          उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई संतोष पट्टा, एएसआई उमेश तिवारी,प्र.आर सनत द्विवेदी, प्र.आर  अमित पटेल, प्र.आर राहुल प्रजापति, आर अनुराग भार्गव, आर मूरत सिंह, आर मदगेन्द्र पटेल की बड़ी सराहनीय भूमिका रही,