May 20, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

पति ने की पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

बता दें कि – थाना – पटना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम -परसाभारी बुढार में दिनांक 18.05.2026 को एक महिला की हत्या संबंधी गंभीर घटना घटित हुई थी। उक्त प्रकरण में प्रार्थी जगमोहन पंडो, आ. स्व. भंडारी पंडो, निवासी ग्राम -परसाभारी (बुढार )द्वारा थाना -पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।कि – आरोपी रंगसाय पंडो द्वारा अपनी पत्नी सोनामती पंडो की (चरित्र ,शंका )के कारण डंडा मारकर हत्या कर दी गई है।
प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पटना में अप. क्र 139/2026 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उप.निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पहुँचकर विधिसम्मत जांच कार्यवाही की गई। घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के कथन एवं आवश्यक जप्ती कार्यवाही संपादित की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी -1- रंगसाय पंडो द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 19/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के( मेमोरेंडम ,कथन) के आधार पर हत्या में प्रयुक्त (डंडा )भी जप्त किया गया। उक्त घटना में मृतिका एवं आरोपी के चार छोटे बच्चे, जिनमें दो लड़कियाँ एवं दो लड़के शामिल हैं, माता-पिता के संरक्षण से वंचित हो गए हैं। बच्चों के हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए (माननीय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार चाइल्ड केयर टीम )को तत्काल बुलाया गया। 112 वाहन चालक महेश गोयल द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से चाइल्ड केयर संस्था में पहुँचाकर संरक्षण हेतु दाखिल कराया गया।
तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय (बैकुण्ठपुर )के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया।
थाना – पटना पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।