यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही.
तेज आवाज में बज रहा डीजे सहित वाहन भी हुई जप्त
पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ ,चिरमिरी ,भरतपुर श्री टी .आर .कोशिमा के निर्देशन में हुई कार्यवाही.
पेट्रोलिंग दौरान एवं सोशल मीडिया के माध्यम से थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि हजारी चौक के आसपास कोई डीजे वाला बिना वैधानिक परमिशन के निर्धारित आवाज से ज्यादा आवाज में डीजे बजाते हुए शहर में घूम रहा है उपरोक्त सूचना पर तत्काल मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से डीजे वाहन चालक को थाना तलब किया गया डीजे बजाने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगे जाने पर न प्रस्तुत करने पर समक्ष गवाहों के सम्पूर्ण डीजे बॉक्स सहित वाहन को जप्त कर कोलाहल अधिनियम की धारा 15 ,16 के तहत कार्यवाही करते हुए इस्तगासा तैयार कर मान. न्यायालय पेश किया गया है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….