May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

हत्याकांड- की गुत्थी सुलझी… 05 आरोपियों सहित 01 विधि संघर्षरत गिरफ्तार एक अन्य फरार … सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ का मामला

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

हम आपको बता दें कि जिला  एमसीबी क्षेत्र अंतर्गत सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। जहां करीब आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। वही पुलिस द्वारा 5 आरोपियों सहित एक नाबालिक को अपनी हिरासत में ले घटना का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस माध्यम किया गया है। तदउपरांत सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है ।कि दिनांक  15/7/24 को रात्रि 00.50 बजे प्रार्थी -सुनील कुमार जसूजा द्वारा थाना उपस्थिति हो मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि – दिनांक 14/7/24 के करीबन रात 11 बजे 1- प्रकाश रजक ,2-चन्द्रशेखर यादव,3- मुलायम सिंह यादव,4- अरूण केवट  एवं विधि से संघर्षरत किशोर बिजली आफिस के पास आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ जाकर पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के भतिजा मृतक -पियुष जसूजा को हाथ , मुक्का,चाकू से मार हत्या कर दिये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मनेंद्रगढ़ के सिटी कोतवाली में अप.क्र  243/24 धारा 103(1) 191(2)191(3)190, बी.एन .एस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया जाकर पुलिस अधीक्षक एमसीबी चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एमसीबी अशोक वाडेगावकर  एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ए. टोप्पो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी  के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर क्रमश आरोपीगण

1-प्रकाश रजक आ. स्व.पूरनलाल रजक उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 लहगीर मोहल्ला मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी छ.ग

2- चंद्रशेखर यादव उर्फ कल्लू आ. स्व. मेलाराम यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी – वार्ड नंबर 14 घोड़ा मोहल्ला मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़  जिला एमसीबी छ.ग

3-मुलायम सिंह यादव उर्फ चक्कू आ. स्व . मेलाराम यादव उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 घोड़ा मोहल्ला मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी छ.ग

4-अरूण केवट आ. स्व . शिवलाल केवट उम्र करीब 32 वर्ष निवासी खान नर्सिंग होम के पास शारदा मंदिर के पास मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी छ.ग

5- करन सिंह आ. स्व.सेवश सिंह गोंड उम्र करीब 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 दुर्गा मंदिर के पास मनेंद्रगढ़ थाना मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी छ.ग

एवं विधि से संघर्षरत किशोर से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण का आरोपी निखिल फरार है ‌।जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तारी की जावेगी

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी/निरीक्षक सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ अमित कश्यप, उप .नि सत्येंद्र सिंह,स.उ.नि चेतन राजवाड़े,किशन चौहान, नईम खान, विपिन मिंज,प्र.आर इस्तेयाक खान , मुमताज़ खान , पुष्कल सिन्हा, संतोष टेकाम ,नीरज पढियार,आर . जितेंद्र ठाकुर , राकेश तिवारी, ज्ञानेश्वर राजवाड़े, उत्तरा कश्यप, सहदेव सिंह, प्रदीप लकड़ा,सुमित भारती की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

You may have missed