यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट





स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 18वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ छसबल मनेन्द्रगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सेनानी श्री रवि कुमार कुर्रे (आईपीएस) के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय से बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा वाहिनी मुख्यालय मुख्य-समवाय से मुख्य-मार्ग होते हुये एफसीआई गोदाम, आमाखेरवा पुलिस लाईन, खेड़िया टॉकिज, पी.डब्ल्यू.डी. चौराहा, बस स्टैण्ड होते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के जवानों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा के नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ भ्रमण कर आजादी के जश्न मनाने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में सहायक सेनानी श्री सुरेश कुमार गोंड़, कंपनी कमाण्डर श्री अविनाश अग्निहोत्री, कंपनी कमाण्डर विकाश प्रातप सिंह, कंपनी कमाण्डर श्री शांति प्रकाश एक्का एवं वाहिनी के कुल 100 कर्मचारी उपस्थित रहे

More News
कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने… मासूम को उसके परिजनो से मिलाया …चारों ओर हो रही भरी पुरी प्रसंशा…
एम.सी.बी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी ने मचाया हड़कंप… विधुत विभाग के जे.ई सहित लाईन मैन 9500/रू. की रिश्वत लेते चढ़े हत्थे….
नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर उठा सियासी भूचाल… युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों…