यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट




मनेंद्रगढ़- जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सिद्ध बाबा घाट के समीप सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 2/12/24 की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिट्टी भरी एक हाईवा वाहन अनियंत्रित हो पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई
वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि पुष्टि नहीं हो सकी है। तत्पश्चात सिद्ध बाबा घाट के नीचे एन.एच 43 पर गिट्टी से भरी हुई वाहन क्रमांक CG -16- CH- 9875 जो कि मध्यप्रदेश के बिजुरी की ओर से छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़ की ओर आ रही थी।जो सड़क किनारे लगे डिवाइडर में अनियंत्रित हो टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
उक्त वाहन को क्रेन की मदद से सुबह लगभग 11 बजे उठाया गया जिस दौरान नेशनल हाईवे सिद्ध बाबा घाट पर कुछ समय तक जाम की स्थिति निर्मित रही । गौरतलब है ।कि नेशनल हाईवे 43 सिद्ध बाबा घाट खतरनाक मोड़ होने के कारण पूर्व में भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटना घटित हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….