जय जयसवाल क्राईम रिपोर्टर (छत्तीसगढ़)की खास खबर.

थाना -दर्री पुलिस एवं सायबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की गई भारी मात्रा में सामग्री जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जप्त सामग्री:
270 कि.ग्रा. कॉपर वायर एवं अन्य सामान (एंगल, ट्रांसफार्मर का पंजा एवं ट्रांसफार्मर का जम्फर)
गिरफ्तार आरोपीगण –
1-योगेश सोनवानी आ. जवाहर लाल सोनवानी, उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी – चन्द्रा दुकान के पास, राजीव नगर, थाना- दर्री जिला -कोरबा (छ.ग.)
2- प्रतीक कसेर आ .अशोक कसेर उम्र करीब 32 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 02 कसेर पारा थाना -सक्ती जिला -सक्ती (छ.ग.)
3- रघु कसेर आ.कृष्णलाल कसेर उम्र लगभग 44 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 02, कसेर पारा, थाना -सक्ती जिला- सक्ती (छ.ग.)
बता दें कि सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा सायबर सेल प्रभारी रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक -दर्री विमल कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना दर्री में दर्ज अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर थाना दर्री एवं सायबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम ने संदेही योगेश सोनवानी को हिरासत में लिया।जिससे पूछताछ के दौरान योगेश सोनवानी ने स्वीकार किया कि उसने सीएसईबी प्लांट, दर्री पश्चिम से कॉपर केबल वायर एवं अन्य सामान चोरी कर प्रतीक कसेर एवं रघु कसेर को बेचा।
आरोपियों ने यह भी बताया कि पुलिस से बचने के लिए चोरी का माल सक्ती जिले में डंप कर वहीं पर बेचते थे।
जाकर उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे से लगभग-270 कि.ग्रा. कॉपर वायर एवं अन्य सामान बरामद किया गया, जिसमें से 150 कि.ग्रा. जला हुआ कॉपर वायर मूल अपराध से संबंधित पाया गया, जिसे विधिसम्मत रूप से जब्त किया गया। शेष 120 कि.ग्रा. सामान (एंगल, ट्रांसफार्मर का पंजा एवं जम्फर) के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत जप्ती की गई।
चोरी एवं चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहित अन्य पुलिस स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….