यीशै दास की खास खबर.

बता दे की निरंतर पुलिस कर्मचारियों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने वाले उनकी आवाज बन अपनी आवाज बुलंद कर पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले संयुक्त पुलिस कर्मचारी परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री उज्जवल दीवान ने एक सार्थक पहल करते हुए मीडिया माध्यम गुम हुए जवान के संबंध में अपील करते हुए। उचित इनाम देने की घोषणा की है। जो उक्त जवान की जानकारी दे सके। ताकि उक्त जवान की खोजबीन कर उनके परिवार जनों से मिलाया जा सके। उक्त संबंध में श्री दीवान ने जानकारी देकर कहा कि-जैसा कि आप सभी को ज्ञात हो कि -बीजापुर कैंप से हमारा (सशस्त्र बल )का एक जवान जिसका नाम – मनमोहन सिंह हैं।जो पिछ्ले साढ़े तीन महिनों से लापता है।उसे ढूंढने का प्रयास तो किया जा रहा है। लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। उक्त वजह से संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ का अध्यक्ष होने के नाते मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।कि – उक्त जवान को ढूंढने का हम भी प्रयास करें।इस लिए उस जवान के संबंध में अथवा बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10,000/रू .नगद पुरस्कार संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ की तरफ से दिया जाएगा तथा जो उक्त जवान के परिजन है।जो पिडित है।उनका हरसंभव मदद /सहायता करने का प्रयास हमारा संगठन करेगा छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस महकमें से भी हमारा अनुरोध है।कि -जवान को ढूंढने के लिए जल्द से जल्द (S.I.T)का गठन करे और जो भी उक्त जवान के लापता होने हेतु जिम्मेदार होंगे उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।बस मेरा यही अनुरोध है।कि – उक्त जवान के बारे में सही जानकारी दे ।हमें गुमराह न करें क्योंकि जवान हमारे देश ,हमारे समाज और हमारे प्रदेश के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। उक्त जवान की सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है।तो कृपया जवान के लिए आप सभी से मिडिया माध्यम निवेदन है।कि -अगर किसी भी प्रकार की जानकारी हो ,तो उक्त जवान के लिए हमें जानकारी मुहैया कराये
जानकारी देने वाले को नगद और उचित इनाम दिया जाएगा ।
More News
High Security Registration लगाने दो दिवसीय शिविर झगराखांड में…
चिरमिरी-नागपुर रोड हॉल्ट रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ…
अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्रीमती जयश्री कुशवाहा को पुलिस विभाग में मिली नियुक्ति….