यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़-भारतीय जनता युवा मोर्चा मनेन्द्रगढ़ की प्रथम कार्यसमिति की बैठक रविवार को सामुदायिक भवन मौहारपारा में भाजयुमो मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत व मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई । बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सलूजा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, महामंत्री विवेक अग्रवाल, स्थाई आमंत्रित सदस्य अधिवक्ता आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, जमील शाह, रूबी पासी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित शर्मा, अरविंद अग्रवाल, अभय जयसवाल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के छाया चित्र पर वरिष्ठ जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया ।तत्पश्चात मंडल कोषाध्यक्ष राहुल केसरवानी के द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए अपने कार्यकाल के गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए मनेन्द्रगढ़ मंडल में आगामी कार्य योजना का विवरण प्रस्तुत किया ।बैठक को मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत, लखनलाल श्रीवास्तव, प्रदीप सलूजा ,आलोक जयसवाल, विवेक अग्रवाल अधिवक्ता आशीष सिंह,अंकित शर्मा अरविंद अग्रवाल, अभय जायसवाल , रूबी पासी ने संबोधित करते हुए युवा मोर्चा मनेन्द्रगढ़ के कार्यकर्तावो की क्रियाशीलता पर अपनी अपनी खुशी जाहिर करते हुए मनेन्द्रगढ़ के सभी बूथों पर युवाओं को पार्टी से जोड़कर मिशन 2023 के लिए तैयार करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महामंत्री अमित चंदेल और कार्यक्रम का संचालन प्रखर जायसवाल के द्वारा किया गया। बैठक में नरेंद्र सिंह रैना,इरशादअंसारी ,जलील शाह,अखिलेश मिश्रा, गणेश सिंह ,रवि सोनकर,बहन तानिया तोमर,सूरज चंदेल, राहुल शर्मा, प्रांजल शर्मा, अभिषेक गांधी ,चंदन साहू, कमलेश सोनी, रिषभ सोनी, आलोक त्रिपाठी, सुमित, आर्यन गुप्ता, सौरभ ,शंकर, राहुल,बहन पुजा वर्मा, बहन कल्पना मिश्रा, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
More News
अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नये डीजीपी…
डॉ. आर.एन.एस. बी.एड. कॉलेज मौहारपारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…
टैक्सी यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष का (छत्तीसगढ़)एक दिवसीय प्रवास हुआ सम्पन्न… कई पदाधिकारी रहे उपस्थित ….