February 10, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

गुणवत्ता विहीन घटिया बीटी सड़क निर्माण कराने वालों पर नहीं हो रही कार्यवाही… भ्रष्टाचारी प्रशासन को दिखा रहे पिछवाड़ा

पाठकों को बताना चाहेंगे कि नगर पंचायत झगराखाण्ड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत झगराखाण्ड द्वारा जितने भी बीटी सड़क निर्माण करवायें गये है ।जिसकी परत दर परत बारिश में पोल खुलती जा रही है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि नगर पंचायत झगराखाण्ड अध्यक्ष, इंजिनियर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध कोई जांच कार्यवाही नहीं कि जा रही जिससे यह साबित होता है।कि कहीं न कहीं उक्त भ्रष्टाचार में जांच कर्ता अधिकारियों का भी हाथ होगा अगर पाक -साफ होते तो शायद जांच कार्यवाही करने अभी तक गिद्ध की तरह झुंड बना उमड़ पड़ते इस तरह विलंब न करते अगर ऐसा ही चलता रहा तो समझो जनता के पैसे का बंटाधार है – नगरीय प्रशासन मंत्री ध्यान दें