यीशै दास संभाग प्रतिनिधि ( सरगुजा) की खास रिपोर्ट



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर कक्ष में जिले के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पम्प के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। बैठक में उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन की अवधि में पेट्रोल पम्प संचालक डीजल तथा पेट्रोल का स्टॉक रखें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी आम नागरिकों पेट्रोल डीजल के लिए परेशान न होना पडे।
इस दौरान खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, सहायक खाद्य अधिकारी जतिन देवांगन, खाद्य निरीक्षक भूपेन्द्र राज, प्रवीण मिश्रा, दीपक प्रधान, सुश्री दिक्षा पाण्डेय सहित जिले के समस्त पम्प संचालक उपस्थित रहे।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….