यीशै दास संभाग प्रतिनिधि ( सरगुजा) की खास रिपोर्ट




होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते नियन्त्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जिला कोरिया में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति की आशंका बढ़ जाती है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दोनों जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्येनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विनोद कुमार गुप्ता एवं टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली का, मेसर्स सोनी टी स्टॉल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी से चमचम एवं मेसर्स जोधपुर राजस्थान स्वीट्स, महलपारा चैक, मेन रोड बैकुण्ठपुर से खोवा का विधिक नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….