यीशै दास संभाग प्रतिनिधि(सरगुजा)की खास खबर

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के द्वारा तरह-तरह की एक्टिविटी कराई जा रही है, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सम्मिलित की गई है। जैसे बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए योग, व्यायाम, शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि सम्मिलित किया गया, इसके साथ ही चित्रकला, लेखन, पाठन शैली, कैलीग्राफी, हैंडराईटिंग आदि सिखाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य श्री रामाश्रय शर्मा ने बताया कि यह कैंप पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। इसमें नगर के अन्य बच्चे भी सम्मिलित होकर के सतत विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनकर लाभ ले सकते है।
More News
ब्रेकिंग -1715 महिला नगर सैनिकों , (छात्रावास डियूटी) सहित 500 नगर सैनिकों के रिक्त पदों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा कराये जाने आदेश हुआ जारी… पढ़ें पुरी खबर
मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना….
शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित…