यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर



जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों के रिसॉर्ट्स, होमस्टे, धर्मशाला में अतिथि सत्कार सुविधाओं हेतु व स्वच्छता के सुरक्षित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया है। इसके अन्तर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल अमृतधारा में स्थित रिसॉर्ट्स, कॉटेज, गेस्ट हाउस, शौचालय, आटो स्टैण्ड एवं सभी स्थानों का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा निरीक्षण किया गया तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट पदार्थ, सामुदायिक स्वच्छता आई.ई.सी. (सूचना, शिक्षा व संचार) गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण कर रेटिंग की गई। अमृतधारा पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु सुझाव दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग, राजेश जैन जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन ग्रामीण, रतनदास मानिकपुरी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, हीरा सिंह वनरक्षक, प्रभा प्यासी एवं सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत लाई आदि उपस्थित थे।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….