विरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ जिला (अनुपपुर) की खास रिपोर्ट

दिनांक 20/10/24 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निगवानी तरफ से एक पीकप वाहन में मवेशी लोड कर ,परिवहन करते कोतमा की ओर आने वाली है। की सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ के मौके से निगवानी रोड़ पर जाकर रेड कार्यवाही की गई पीकप वाहन क्रमांक UP12 -CT- 1746 के चालक व उसके साथी पुलिस के वाहन को देखकर रात्रि अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे, उक्त पीकप वाहन में 06 नग मवेशी लोड होना पाया गया, मवेशी एवं उक्त पीकप वाहन को मौके से कुल कीमती 1450000/- जप्त की गई मवेशियों को सुरक्षार्थ कांजी हाउस में रखवाया गया है। , उक्त वाहन के चालक के विरूद्ध मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6 (क) 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 घ ,ड़,च के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है चालक के दस्तयाब होने पर और परिवहन करने वाले संलिप्त तस्करों के नाम विवेचना दौरान आने पर खुलासा किया जायेगा,
उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक रविकरण दुबे, प्र.आर.राजाराम, आर.प्रदीप, राकेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….