विरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ (अनुपपुर)की खास रिपोर्ट


सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कोतमा पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध एक कार्यवाही की है ।जिस संबंध में थाना- कोतमा पुलिस को इलाका भ्रमण दौरान मुखबिर माध्यम सूचना प्राप्त हुई थी ।कि ग्राम-सिलपुर में आम के पेड़ के नीचे कुछ बाहरी व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को बांधकर रखा गया है । उक्त सूचना पर मौके से कोतमा पुलिस टीम पहुंच कर देखी तो लगभग 24 नग मवेशी भैंस पड़ा को आम के पेड़ के नीचे ग्राम -सिलपुर में बांधकर रख पाया गया जिसके कोई स्वामी मौके पर उपस्थित नहीं मिले अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उक्त 24 नग मवेशी पड़ा को बिना चारा पानी के बांध कर रख पाया गया था। जिसे मौके से जप्त किया गया जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीबन 400000 /रू.को अपराध धारा 11 (घ,) पशु क्रूरता अधिनियम, 6, 6 क, 6 ख (1) 9, 10 मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र 64/25 कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुंद्रेश सिंह, स. उ. नि सुरेश अहिरवार, बृजेश पांडे, प्र. आर.प्रदीप पांडेय ,आर.अभय त्रिपाठी की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….