जय जयसवाल क्राईम रिपोर्टर (छत्तीसगढ़)की खास खबर

सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है।कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घटित तीन गंभीर चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है।
जिसको सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें( गिरफ्तार )करने में सफलता प्राप्त हुई।
घटनाएं व अपराध क्रमांक:
1-अप.क्र 139/2025
2-अप. क्र 163/2025
3-अप.क्र 179/2025
धारा: 331(4), 305(ए), 111, 317(4) भारतीय न्याय संहिता
गिरफ्तार आरोपीगण –
- नितेश साहू आ. राजू साहू, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी – सारी (रामनगर )मुड़ापार चौकी -मानिकपुर, जिला कोरबा (छ.ग)
- ललित भोई आ. रोहित कुमार भोई उम्र करीब 18 वर्ष निवासी – बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर जिला -कोरबा(छ.ग)
- निखिल सोनी आ. बजरंग सोनी उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी – अग्रसेन चौक जिला -कोरबा( छ•ग)
- अनिल काले आ. अप्पासो काले उम्र करीब 42 वर्ष निवासी – सेकंड, रामसागरपार जिला- कोरबा(छ.ग)
बरामदगी:
चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए हैं।
कोरबा पुलिस द्वारा इन मामलों में समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के न्यायिक (हिरासत )में भेजा गया है।
More News
नशा विरोधी अभियान अंतर्गत थाना – खड़गवां पुलिस का( अवैध शराब)पर तीखा प्रहार …
संयुक्त पुलिस परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री – दीवान द्वारा गुम हुए जवान के संबंध में जानकारी बताने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा किये…
दर्री -पुलिस की बड़ी कार्रवाई … अवैध कबाड़ की एक बड़ी खेप बरामद …03 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे