May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

रामनगर पुलिस द्वारा झीमर बस्ती के जंगल में अवैध शराब बनाने पर ताबड़तोड़/रेड छापामार कार्यवाही करतें हुए 03 आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज….

विरेन्द्र कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ (अनुपपुर)की खास रिपोर्ट

      जिले में नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में झीमर बस्ती से सटे जंगल क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शराब निर्माण की शिकायतों पर आज रामनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए छापा मारा।
     जिस संबंध में दिनांक 12/5/25 को मुखबिर की सटीक सूचना पर दी गई दबिश से पुलिस ने अवैध महुआ लाहन काफ़ी मात्रा में बरामद किया है। उक्त कार्यवाही के दौरान लगभग 56 प्लास्टिक के डब्बों में करीब 900 किलो महुआ लाहन और 08 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई, जिसकी कुल बाजार की अनुमति किमत लगभग 30,000 रुपए आंकी गई है।
    इस मामले में तीन अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपीगण 1- पिंकू कोरकू आ. गोपाल कोरकू उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी -झीमर
2- ओमप्रकाश उर्फ निरहुआ, निवासी -झीमर
3- फूलबाई कोरकू उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी- झीमर के विरुद्ध क्रमशः थाना रामनगर के अप.क्र 113/25,114/25,115/25 धारा 34(1) , 34(1)(च) आब.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

        उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में स.उ.नि विनोद नाहर, प्र.आर अमित पटेल, प्र.आर श्याम शुक्ला, प्र.आर निरंजन खलखो ,आर. मनोज उपाध्याय  की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

       रामनगर पुलिस की उक्त कार्यवाही नशे के खिलाफ सतत अभियान का हिस्सा है ।और ऐसे व्यक्तियों पर आगे भी निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी

You may have missed