May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

नाबालिग के साथ दैहिक शोषण करने वाला आरोपी चढ़ा केल्हारी पुलिस के हत्थे…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

इनसेट में-पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

बता दें कि- सुत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना – केल्हारी का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया जहां नाबालिका को भगा कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी – को थाना केल्हारी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर  नबालिका को आरोपी कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

उक्त संबंध में थाना- केल्हारी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है ।कि दिनांक 30/5/25 को प्रार्थिया – द्वारा थाना- केल्हारी उपस्थित होकर  जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/05/25 को प्रार्थिया -अपने रिस्ते का भाई सुसेन सिंह ग्राम- आमादमक के घर शादी में अपनी नाबालिग लडकी एवं लडका के साथ गई थी। जहां शादी का कार्यक्रम हो रहा था।तभी रात करीबन 11.00 बजे के आसपास इसकी नाबालिग लडकी प्रार्थिया‌ को बोली चलो खाना खा लेते है।तो प्रार्थिया बोली अभी मैं नहीं खाउंगी तब प्रार्थिया – का  छोटा लडका के साथ खाना खाने चली गई थी। एवं खाना खाकर वापस आकर देखी तो उसकी लडकी नहीं थी।जो कही चली गई थी। तत्पश्चात घर के आसपास  खोजबीन की गई ।किंतु उक्त नबालिका का कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन से लगातार अपने नजदीकी रिस्तेदारो एवं आसपास के गांवो में पता तलाश किये जानें पर भी पता नहीं चलने से थाना -केल्हारी के अप.क्र. 25/2025 धारा 137(2) BNS कायम कर विवेचना की जा रही थी।कि – पुलिस अधीक्षक महोदय एमसीबी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भतरपुर जिला- एमसीबी (छ.ग) के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी द्वारा  उक्त अपह़त बालिका की तलाश- पतासाजी हेतु  पुलिस की विशेष टीम गठित कर उक्त अपहृत बालिका की तलाश -पतासाजी की जा रही थी।कि- उक्त दौरान अपहृत बालिका को महज 48 घंटे के अंदर आरोपी -अजय सिंह के कब्जे से ग्राम -बेलबहरा थाना -मनेन्द्रगढ जिला- एमसीबी (छ.ग.) से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से अपहृत बालिका का कथन कराने पर अपने साथ आरोपी- के द्वारा दुष्कर्म किया जाना बताई । जिससे प्रकरण में धारा 64(ड), 65(1) BNS एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। प्रकरण के आरोपी- अजय सिंह आ. रघुनाथ सिंह जाति- गोड उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी -डिहुली थाना -केल्हारी जिला एमसीबी (छ.ग.) को दिनांक 01/06/25 को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव, स.उ.नि बंधूराम, प्र.आर.  संजय पाण्डेय, प्र.आर ललित यादव, आर. सुरेश तिग्गा, आर.मुरारी सिंह, म.आर.  अनिमा मिंज की बड़ी सराहनीय भूमिका रही।

You may have missed