May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ को मिली शासन से मान्यता छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 206 को शासन स्तर से मिली पत्राचार की मान्यता…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री तरुण रजक ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों की औचित्यपूर्ण मांग जो वर्षों से लंबित है,शासन स्तर पर रखकर पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत दुबे जी की संगठन के प्रति सकारात्मक सक्रियता को लेकर सभी कर्मचारियों में संगठन के प्रति  समर्पण भाव देखने को मिला है।
अत्यंत हर्ष का विषय है छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत दुबे जी एवं प्रदेश टीम के छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 2025 के तहत मान्यता हेतु निर्धारित जानकारी प्रस्तुत करने पश्चात किए गए विशेष प्रयासों से *हमारे छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 206 को राज्य शासन से पत्राचार करने पूर्ण मान्यता एवं अनुमति प्रदान की गई है।
विशेष बात यह है कि पत्रानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लगभग 126 संगठनों में केवल 3 ही संगठनों को पत्राचार की अनुमति प्रदान की गई है जो कि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश टीम के विशेष प्रयासों एवं मेहनत का प्रतिफल है।
संघ को पूर्ण रूप से मान्यता दिलाने हेतु संगठन के नेतृत्वकर्ता सहित समस्त कर्मचारी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आगामी 04/10/2027 तक शासन प्रशाशन स्तर पर सिर्फ इन्हीं 3 संगठन  को पत्राचार, शासन स्तर पर आयोजित बैठक , कर्मचारी संबंधी समस्या समाधान में आमंत्रित किया जायेगा।
शासन से मान्यता मिलने पर एम.सी.बी  जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह,सोनू सिंह रामायण तिवारी,इंद्र कुमार बंजारे,मनोज सेन,देव सिंह आदि वन कर्मचारियों ने खुशी व्यक्ति की।

You may have missed