यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

एमसीबी- उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. तनवीर अहमद द्वारा स्वर्गीय नरेंद्र कुमार द्विवेदी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु 10 मार्च 2025 के पश्चात उनके शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करते हुए उनके प्रथम पुत्र प्रणय कुमार द्विवेदी को अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में परिचारक के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त उप संचालक डॉ. विजय राज सिंह बघेल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत भारद्वाज, तकनीकी अधिकारी डॉ. कोमल प्रसाद राय तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आलोक कुमार वखरे द्वारा प्रणय कुमार द्विवेदी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं और भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी गईं।

More News
एम.सी.बी पुलिस का सार्थक प्रयास…रहे जागरूक,करें जागरूक —अनुठी पहल
Whats- App स्टेटस पर हज़रत अमीर मुआविया रज़ि. के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी,… मनेंद्रगढ़ में लामबंद हुआ समाज
नशीली दवाओ की बिक्री करना पड़ा भारी…सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिक….