यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट









बता दे कि- विगत दिनों भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले के नेतृत्व में महिला मोर्चा सहित अन्य भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा खेड़िया तिराहा समीप पहुंचे सिपाही संगठन अध्यक्ष सहित सेना के जांबाज सिपाहीयो का स्वागत किया गया वही महिला मोर्चा की बहनों द्वारा राखियां भी बाधी गई। पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया । मिठाई खिलाई गई। और उनका उत्साह वर्धन किया गया ।
जिस संबंध में सिपाही संगठन अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने छत्तीसगढ़ लायंस न्यूज को जानकारी देकर बताया कि -यह अभियान सिपाही रक्षा सूत्र का अभियान है। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से बच्चों और बहनों से रक्षासूत्र को( कलेक्ट) कर याने उनसे लेकर के भारतीय सेना मुख्यालय तक ले जाया जाता है। अब तक लगभग 12 लाख राखियां कलेक्ट किया जा चुका है। उक्त राखियां जो स्कूल के बच्चों और छत्तीसगढ़ के बहनों द्वारा बनाई गई राखियां है।ये सिपाही रक्षा सूत्र में 1 चुटकी मिट्टी,धागा ,और चिट्ठी होता है।जो सैनिकों को लिखा जाता है।
हम लोगों को तो सांकेतिक रूप से सभी ने राखियां बांधी है।सारा और सारा ये समर्पण देश के लोगों का भारतीय सेना के लिए समर्पित है।
जिस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एमसीबी -श्रीमती चंपा देवी पावले ने मिडिया को जानकारी दे कर बताया कि – हमारे भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं समस्त मोर्चा द्वारा देश के सैनिक भाई जो देश के बॉर्डर पर हमारे देश की रक्षा /सुरक्षा करते हैं।जो देश सेवा में लगे रहने की वजह से अपनी बहनों तक नहीं पहुंच सकते है। इसलिए देश की बहने और हमारी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा घर -घर राखियां कलेक्ट करके उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ताकि हमारे देश के जबाज जवानों का मनोबल बढ़े, और उनको यह एहसास न हो,कि हमारे कलाई पर राखी नहीं है। क्योंकि उनके आत्मशक्ति, और उनका उत्साह बना रहे ।
यह त्योहर चुकी एक भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार होता है। जिसे हम सब रक्षाबंधन कहते हैं।
उसी कड़ी में रक्षाबंधन पर्व से पहले । जहां हमारे सैनिक भाई हैं। उन्हें वहीं पर ऐसा लगना चाहिए कि, हमारी बहनें हमारे आत्मरक्षा के लिए, एक शक्ति बनकर जिसके लिए हम सुरक्षा कर रहे हैं।दिन-रात वो हमारे लिए राखी भेज रही है । और हम लोगों द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार हमारी भारतीय जनता पार्टी की बहने, महिला मोर्चा द्वारा सतत रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है।
और राखियां भेजा जाता है। और हमारी बहने यहां से दुआ करते हैं।कि हमारे भाई जो बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा करते हैं ।वो भी सुरक्षित रहे ।और हमारे देश की सेवा करें ।
जिस दौरान भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की काफी गरिमामय उपस्थिति रही ।

More News
सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस का एक्शन… अवैध कारोबार को ध्वस्त करने…चलाया मुहिम अब, अवैध गतिविधियों को संचालित करना पड़ सकता है। भारी …
कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 मई को होगी जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक, प्राचार्यों को तैयारी के साथ आनेे के निर्देश…
अवैध रूप से मादक पदार्थ (गांजा )के पौधों की खेती करना पड़ा भारी…एम.सी.बी पुलिस ने दी दस्तक आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे….