May 20, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

ऑपरेशन तलाश / मुस्कान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि ( सरगुजा)की खास रिपोर्ट

गौरतलब है। कि -पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में गुम इंसानों की सुरक्षित वापसी हेतु दिनांक 01/04/2026 से 30/04/2026 तक “ऑपरेशन तलाश / ऑपरेशन मुस्कान” अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान के दौरान जिला – कोरिया पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर विभिन्न राज्यों एवं जिलों में लगातार खोजबीन कर कुल 13 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 03 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। जिला पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास, मेहनत एवं संवेदनशील कार्यशैली के माध्यम से गुम व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया गया।

उक्त अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक उज्जैन पुरी एवं महिला आरक्षक विनीता राज द्वारा (मध्यप्रदेश )के (ग्वालियर )एवं (शिवपुरी )से 02 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया, जिनमें 01 नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी द्वारा (हैदराबाद), (झारखंड) एवं (छत्तीसगढ़ )के जिला (कोरिया, )(सरगुजा,) (बलरामपुर )एवं( सूरजपुर) से कुल 07 गुम इंसानों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया, जिनमें 02 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। महिला प्रधान आरक्षक सुनीता एक्का द्वारा वीडियो कॉल एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए (बेंगलुरु, )(तमिलनाडु, )(झारखंड) एवं( हरियाणा) से 04 गुम इंसानों को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

जिला पुलिस के इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा आज दिनांक 20/05/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि गुम व्यक्तियों को उनके परिवार से मिलाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि एक मानवीय सेवा भी है, जिसे जिला कोरिया पुलिस ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाया है।