यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास खबर

विदित हो कि – इन दिनों लगातार एम.सी.बी जिला क्षेत्र अंतर्गत थाना पोड़ी के अधीन आने वाले हाईवे चौकी नागपुर प्रभारी शेषनरायण सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारीय़ो के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर दिनांक 16 /5/26 को वाहन चेकिंग के दौरान 04 ट्रैक्टर चालको को शराब के नशे में पाए जाने पर उक्त वाहनो को जप्त कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही दौरान संबंधित वाहनों के मौके पर लायसेंस नहीं था, बिना नंबर, शराब पीकर गाड़ी चलाना पाए जाने से मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अलग-अलग धाराओं पर कार्यवाही करते हुए,मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।इस वर्ष में चौकी प्रभारी नागपुर श्री शेषनरायण सिंह द्वारा लगभग 2 दर्जन से अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।जहां से माननीय न्यायालय द्वारा भारी भरकम चलानीं कार्यवाही संबंधित चालको के विरुद्ध की गई है। उक्त अभियान सतत् रूप से आगे भी निरंतर जारी रहेगा ऐसा भी बताया जा रहा है। उक्त कार्यवाही दौरान हमराह – स्टाफ की बड़ी सराहनीय भूमिका रही

More News
थाना -रामनगर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही… 225.740 किलो.ग्राम अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद…
ऑपरेशन तलाश / मुस्कान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान…
पति ने की पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार…