May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

चिरमिरी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

विपिन खुरसेल ब्लाक रिपोर्टर (चिरमिरी)की खास खबर

बता दें कि -चिरमिरी- वार्ड क्रमांक 34 के पुराना गोदरीपारा क्षेत्र में विशेष जन -जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में चिरमिरी थाना प्रभारी श्री विजय सिंह द्वारा स्थानीय नागरिकों, स्कूल के छात्र-छात्राओं, कॉलेज विद्यार्थियों, महिलाओं एवं पुरुषों को साइबर जागरूकता संवाद, यातायात सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध की रोकथाम तथा नशा मुक्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को सुरक्षा नियमों के पालन, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी।

उक्त अवसर पर पार्षद राहुल भाई पटेल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वार्ड के तालाब में एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई थी, जिसे बचाया नहीं जा सका। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उन्होंने वार्डवासियों को वाटर सेफ्टी लाइफबॉय थाना प्रभारी विजय सिंह के हाथों रिंग प्रदान किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह कदम सुरक्षा दृष्टि से उठाया गया है ताकि भविष्य में जलाशयों के आसपास होने वाली किसी भी दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके।

उक्त दौरान काफी संख्या में वार्ड वासी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed