April 23, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

हजारों का चोरी हुए धान के साथ आरोपियों को केल्हारी पुलिस ने पकड़ा

दिनांक 14/01/2022 को प्रार्थी गुलाब सिंह पिता जगबंधन सिंह पाव उम्र 29साल ग्राम कछौड गुडरू पारा,प्रबंधक- कछौड धान खरीदी ने थाना-केल्हारी में उपस्थित आकर रिपोर्ट किया, कि- दिनांक 10,11/01/2022 के बीते रात में कछौड धान खरीदी केन्द्र में कोई अज्ञात व्यक्ति 20 बोरा धान कीमती 20 हजार रूपये को चोरी कर ले गया। पता किये नही मिलने पर थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट करने पर घटना के संबंध में थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह केल्हारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को बताया। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश देने पर थाने में अपराध क्रमांक 6/2022, धारा 379 आई.पी.सी के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। एस.डी.ओ.पी. मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह निरीक्षक हमराह प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, आरक्षक प्रबोध मिंज, राजकुमार सेन, रामनाथ पैकरा, बारूणेन्द्र सिंह के तत्काल घटना स्थल ग्राम कछौड धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर पूछताछ कथन एवं मुखबिर सूचना पर किराना दुकानदार कछौड़ संतोष पाव को तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को अपने साथी रामचन्द्र अगरिया, कमलेश चेरवा, अमन प्रजापति के साथ मिलकर 10 बोरी धान चोरी करना स्वीकार किया। मेमोरण्डम कथन मुताबिक गवाहों के समक्ष संतोष पाव के घर के अंदर से 6 बोरा धान कीमती 4460 रूपये एवं 6 बोरी बारदान जिसमें कछौड धान खरीदी केन्द्र मार्का लगा हुआ कीमती 150 रूपये एवं घटना में प्रयोग मोटर साईकिल एच एफ डीलक्स कीमती 30 हजार रूपये कुल कीमती 36410रूपये एवं रामचन्द्र अगरिया से दो बोरा धान कीमती 1520 रुपये दो बोरी बारदाना कीमती 50रूपये कुल कीमती 1570 रूपये जप्त किया गया कुल धान आठ बोरी कुल रकम 37980 रूपये का जप्त किया गया। अन्य दो आरोपी अमन प्रजापति एवं कमलेश चेरवा साकिन पहाड हंसवाही साकुन्नत से फरार है।पतातलाश की जा रही है।शीघ्र पता-तलाशी कर गिरफ्तारी की जावेगी।