May 14, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

सीएमएचओ की बर्खास्तगी की मांग को लेकर एक दिवसीय भाजपा का धरना प्रदर्शन, मशाल रैली कल

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

पाठकों को बताना चाहेंगे कि विगत दिनों 21 जुलाई शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में मौहारपारा वार्ड क्र. 6 निवासी नारायण पतवार जो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे परिजन उक्त पीड़ित को लेकर शाम 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ पहुंचे जंहा मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक इलाज उपरांत परिजन सीएमएचओ को फोन लगाते रहे और वे निजी चिकित्सालय मे मरीज को देखने मे ब्यस्त हो गये जिसकी वजह से परिजन 4 घंटे तक डॉक्टर का इंतजार किये अंततः जब पहुंचे तब तक मरीज की मौत हो गई थी जिसको लेकर अस्पताल मे काफी हंगामा हुआ जिसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा
(1)मृतक के परिवार को 5000000 पचास लाख रुपए मुआवजे की राशि प्रदान की जाये।

(2) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाये
*(3) समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ की स्वास्थ्य ब्यवस्था को दुरुस्त किया जाए .
*(4) चिकित्स्कों के द्वारा मृतक के परिवार व अन्य लोगो के विरुद्ध की गई झूठी शिकायत को लेकर क्षेत्र की जनता मे ब्याप्त जन आक्रोश है जिसकी निष्पक्ष जाँच कर शिकायत निरस्त किया जाये।*

उक्त सभी मांगो को लेकर दिनांक 24 जुलाई दिन सोमवार की शाम 3 बजे गांधी चौक स्थित शीतला मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन ,जन आक्रोश सभा एवं नगर मे मशाल रैली का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। तथा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं
उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी है।

You may have missed