January 26, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

छ.ग शासन में यह मंत्री उतर रहे जनता के विश्वास पर खरा …लोग दे रहे इन्हें दिल से दुआएं

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा) की खास रिपोर्ट

हम आपको बता दें कि कई ऐसे नेता मिलते हैं। जो अपना स्वार्थ निकाल सत्ता हासिल कर जनता को भूल जाते हैं। लेकिन इन सब बातों से परे और उस कहावत को झूठलाते हुए जनता की सेवा ही सच्ची सेवा को सही साबित करने वाले वो कोई और नहीं मनेन्द्रगढ विधानसभा से विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर विराजमान लाडले विधायक मान . श्याम बिहारी जयसवाल जी हैं। जिनके कार्यों की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता पूर्व में भी इन्होंने मनेंद्रगढ़ विधायक रहते हुए पूरे निष्ठा भाव से जनता की सेवा की और पुन:उन्हें जनता ने अपना आशीर्वाद देकर प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की बागडोर दे दी है। वही श्याम बिहारी जयसवाल जी जो एक मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। ‌ साथ ही गरीबों के मसीहा भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा कारण की जिनके हाथो पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी है। ऐसे में अपने विधानसभा क्षेत्र को ध्यान देना, जनता की समस्याओं का निराकरण करना, और समय-समय पर लोगों के दुख -सुख में उनके घर-घर तक जाना एक तरह से कहा जाए यह बहुत बड़ी बात है। वहीं उक्त क्रम में आज रायपुर में मान.स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने निवास स्थल पर जनता की समस्याओं से रूबरू हो उनका निराकरण किया और कहा जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। जिस वजह से यह चर्चा का विषय बनता जा रहा