May 15, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

कोरिया पुलिस की मुस्तैदी- ऋण धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा)की खास रिपोर्ट

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में कोरिया पुलिस ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में ऋण धोखाधड़ी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी- लाल दास सिंह, जो सैटिन क्रेडिट नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। ने शिकायत दर्ज कराई कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक -ओम प्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रकाश सिंह, चमन भारद्वाज ने अन्य व्यक्तियों नीलकमल राय, सुनीता सिंह और सुनील साहू के साथ मिलकर 478 हितग्राहियों के नाम पर 1 करोड़ 92 लाख 46 हजार रुपये का ऋण धोखाधड़ी से हड़प लिया।
जिस शिकायत पर थाना- बैकुंठपुर में अप. क्र 320/24 के तहत धारा 420, 120(बी), 409 भा.दं.वि. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।वहीं गहन विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी प्रकरण की विवेचना के दौरान धारा 467, 468, 471, 472, 473, 474, 475 भा.दं.वि. एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हित संरक्षण अधिनियम और इनामी चिट एवं धन परिचालन अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।
उक्त मामले में आरोपियों की पतासाजी करते हुए कोरिया पुलिस ने आरोपी -चमन भारद्वाज उम्र करीब 28 वर्ष निवासी -विवेकनगर कॉलोनी अनूपपुर (म. प्र) तथा देवेंद्र कुमार कोरी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी- प्रजापति मोहल्ला अनूपपुर (म. प्र) को क्रमशः (अमलाई) और (अनूपपुर) से दिनांक 25/12/24 को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों को (बैकुंठपुर) न्यायालय में पेश किया गया
जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बैकुंठपुर के निर्देशन में की गई।
उक्त कार्यवाही को एसआई अलंगो दास, प्र.आर. नवीन साहू, आर. दिनेश उइके और अमरेशानंद की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस की इस तत्परता और समर्पण से न केवल धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार हुए, बल्कि न्याय व्यवस्था में आम जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

You may have missed