February 6, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

भारतीय युवा कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह…

आपको बता दें कि संजीव कुमार सिंह उर्फ काजू ने अपना बयान जारी करते हुए यह बताया है,कि जो भी अधिकारी कर्मचारी जनपद व जिला पंचायत कोरिया व जिले के अन्य विभागों में लगभग 3 १/२ वर्षों से पदस्थ हैं,व कोरिया जिला के युवा कांग्रेस पदाधिकारी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है,व उनकी अनदेखी कर रहे है,उनकी समस्याओं का सही समय पर निराकरण नहीं कर रहे हैं,जैसे तहसील संबंधी कार्य, पंचायत स्तर पर छोटे-मोटे निर्माण कार्य, अधिकारियों के द्वारा विभागों का चक्कर लगवाना उन सभी कार्यकर्ताओं को भारी आक्रोश है,व सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने आप पर उपेक्षित महसूस करते है, जिससे अधिकारियों की उदासीनता साफ दिख रही है,जिससे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, व आने वाले समय में पार्टी को नुकसानदायक होगी,उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों की मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगामी कोरिया दौरे पर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की मौखिक और लिखित रूप से शिकायत करेंगे,!
जब कांग्रेस विपक्ष मे थी,तब भी युवा कांग्रेस हमेशा ग्रामीणजनों की समस्याओं को त्वरित अधिकारी कर्मचारियों तक पहुंचा कर उनका समाधान करती थी,समाधान ना होने पर विभाग का घेराव तक किया जाता था,,
संजीव सिंह ने आगे कहा है कि युवा कांग्रेस पदाधिकारी ग्राम स्तर पर जो भी समस्या विभागों में दिया गया है व उनका अब तक समाधान नहीं हुआ है उन सभी समस्याओं को एकजुट करके मान. मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे उन अधिकारियों कर्मचारियों का निलंबन की मांग भी करेंगे !!

संजीव कुमार सिंह “काजू”
जिलाध्यक्ष
भारतीय युवा कांग्रेस कोरिया👏🏻👏🏻