February 6, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की अनूठी पहल… बहनों को आवागमन के लिए दी निःशुल्क वाहन सुविधा… बहनों को मिठाई भी बांटी… माताओ व बहनो ने दी दुआये…


इस रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला कोरिया इकाई द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों के लिए पूरे जिले के विभिन्न स्थानों में आने जाने हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था कल्याण संघ द्वारा करवाई गई,कल्याण संघ के द्वारा विगत वर्षो से रक्षाबंधन पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है ,संघ के समस्त काय॔कता॔ अपना इस सामाजिक काय॔ में पूण॔ योगदान देते है| वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी निजामी ने बताया की पत्रकार कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करें, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह बाबा ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन बहनों की सेवा है जिनके पास खुद के साधन उपलब्ध नहीं है वह बहनो को काफी दूर पैदल चलकर राखी का त्यौहार मनाने आना जाना पड़ता हैं हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि हम आज के दिन बहनों की सेवा करके अपने आपको धन्य समझें, पूर्व संभाग अध्यक्ष विवेकानंद पांडे जी ने बताया की कल्याण संघ सदैव जनहित में कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा, जिलाध्यक्ष कोरिया सुरेश मिनोचा ने बताया हम भले ही पत्रकार हैं पर सामाजिक दायित्व निभाना हमारा प्रथम कर्तव्य है व हम इस पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे है| इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ प्रदेश कार्यकारी सदस्य कृष्णा सिंह बाबा,खगेन्द्र यादव,पूर्व संभाग अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, कोरिया के जिलाध्यक्ष सुरेश मिनोचा, महासचिव राजकुमार केसरवानी,उपाध्यक्ष अशोक कुजूर,ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ रविन्द्र सोनी, ब्लॉक सचिव नागेन्द्र दुबे, ब्लॉक सह सचिव राजेश सिन्हा,ब्लॉक उपाध्यक्ष यीशै दास, ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत उमेश तिवारी ,राजू शर्मा, दामोदर सिंह, भगवान दास,राहूल वल्लभ,सहित कल्याण संघ के सभी साथियों का भरपूर योगदान रहा|