👉यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
👉मिसाइलमैन को सभी ने किया याद.
हम आपको बता दें कि इंस्टिट्यूट के संचालक रमेश कुमार सोनी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रपति के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते है। पूरे देश मे एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई जा रही है। एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान विकास में बहुत महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका निभाई थी। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था तथा 27 जुलाई 2015 को उन्होंने शिलांग में भारतीय प्रबंध संस्थान में व्याख्यान देते हुए अपनी अंतिम सांस ली थी। इस मिसाइल मैन ने भारत के लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट एवं आदर्श कंप्यूटर एकेडमी द्वारा भी संयुक्त रूप से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था संचालक रमेश कुमार सोनी द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात आदर्श कंप्यूटर एकेडमी के संजय कुमार मिश्रा द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश कुमार सोनी ने बताया की भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम हमारे देश के प्रख्यात वैज्ञानिक थे। वह भारत के 11 वें राष्ट्रपति रहे। विज्ञान की दुनिया में चमत्कारी प्रदर्शन के कारण उनकी लोकप्रियता ने उन्हें देश के सर्वोच्च पद पर आसीन किया। एक वैज्ञानिक से राष्ट्रपति पद पर पहुंचना पूरे विज्ञान जगत के लिए सम्मान तथा प्रतिष्ठा की बात थी। भारत को शिखर तक पहुंचाने तथा मिसाइल क्षमता प्रदान करने का श्रेय डॉक्टर कलाम को जाता है। उनके द्वारा सफलतापूर्वक विकसित अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइल ने राष्ट्र को सुरक्षा प्रदान की है।
संस्था की सह संचालक संजू सोनी ने इस अवसर पर कहा की चमत्कारी प्रतिभा के धनी डॉक्टर कलाम का व्यक्तित्व ऐसा था की देश के सभी वर्गों के लिये वो एक आदर्श बन चुके हैं। इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के बारे में कुछ भी करना सरल नहीं है। भारत सरकार उन्हें 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया गया जो इनके द्वारा इसरो और डीआरडीओ में कार्यों के दौरान वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए तथा भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य करने के लिये प्रदान किया गया था। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उनके वैज्ञानिक अनुसंधान और भारत के तकनीकी विकास में योगदान हेतु दिया गया था।
उक्त कार्यक्रम में आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश कुमार सोनी सहित सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक सोहन यादव, शिक्षिका मनीषा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, स्वाति सोनी, सरोज सहित छात्र छात्रा आरजू, दीपा सिंह, महिपाल, प्रीति, सचिन, राज, आर्यन, गणेश, स्नेहा, अविनाश, अनूप, रोहन, समीक्षा, मुकेश, नीरज साहू, प्रिया, मनीषा सिंह उपस्थित रहे।
More News
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर इवहेंजेलिकल लूथरन चर्च… द्वारा शानदार गीतों के साथ प्रस्तुति देकर जग के तारणहार प्रभु यीशु को महिमा दी।
एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण…
एमसीबी पुलिस ने चोर को भेजा जेल…