February 20, 2026

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट प्रबंधन समिति के चुनाव में… जबरदस्त टक्कर

पाठकों को बता दें कि रेलवे मनोरंजन सदन (इंस्टिट्यूट)द.पू.म.रे मनेंद्रगढ़ में प्रबंधन समिति का चुनाव हेतु रेल्वे कर्मचारियों के 11-11 सदस्यों के दो ग्रुप में जबरदस्त टक्कर देखी गई ।मानो‌ समान्य दर्जे का चुनाव नहीं सांसद का चुनाव हो रहा हो जिस संबंध में सुत्रो द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुर्व प्रबंधन समिति के द्वारा बिल्ली की तरह सारा मलाई चट किया जाता रहा और विधि विपरीत संचालन भी किया करते थे जिससे अन्य रेल कर्मचारी खपा थे।और फिर क्या था सभी कमर कस मैदान में उतर पड़े उक्त नजारा देखने लायक था।जिसका रेल‌ कर्मचारियों /अधिकारियों सहित विभिन्न वार्डों के नागरिक बड़ा चटकारा ले लेकर लुफ्त उठा रहे थे।और अंतिम मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के 07 उम्मीदवार चुने गए।वहीं ट्रैक मैन एसोसिएशन से 04 उम्मीदवार अब देखना ये है कि सचिव किसे बनाया जाता है।कारण कि पुर्व सचिव को हटाने की भी चर्चा हो रही है ऐसा बताया जा रहा है।