June 18, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

BJYM मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाला एक अन्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे… पुर्व में 05 हो चुके हैं गिरफ्तार शेष की तलाश जारी…

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सुरजपुर -पाठकों को बताना चाहेंगे कि भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम -केवटाली जंगल में डोमनहील चिरमिरी निवासी रोहित सिंह एवं उसके साथियों के द्वारा रास्ता रोककर भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह तथा उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दे राड से प्राणघातक हमला किया गया था । जिसपर प्रार्थी अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में धारा 341, 147, 148, 149, 506बी, 324, 323, 307, 115, 120(बी) भादसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूर्व में ही मामले के आरोपी संजय अग्रवाल, चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश शर्मा, आफताब खान उर्फ गोलू राकेश चौहान, विक्रम सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया था ।वहीं अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।जिसके परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन पर पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू  के निर्देशन में थाना भटगांव पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन पर थाना भटगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी रोहित सिंह आ.अभय सिंह उम्र करीब 29 वर्ष निवासी -सोनामनी डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी के निशानदेही पर एक बोलेरो वाहन व सरिया (रॉड) जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव राजेन्द्र साहू, एसआई सी.पी.तिवारी, बी.एम. गुप्ता, प्र.आर.करन सिंह नेताम, पूरनचंद राजवाड़े, आरक्षक नौशाद, संतोष जायसवाल, प्रकाश, प्रहलाद पैंकरा, मनोज, भोलाशंकर, प्रभाकर सिंह, भुनेश्वर पाटले, रौशन सिंह, युवराज यादव, ताराचंद यादव, रामचंद राम, विश्वरंजन सिंह व विनोद प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।