March 22, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

रेल आवास संख्या 221/2 को किराये पर देकर कालोनी की शांति भग करा… रेल प्रशासन को पिछवाड़ा दिखा रहे रेल कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं कर रहा स्थानीय रेल प्रशासन

पाठकों को बताना चाहेंगे कि द.पू.म.रे मनेन्द्रगढ ई.एन.सी रेलवे कालोनी वार्ड नंबर 3 में निवासरत चालक-परिचालक, गार्ड सहित अन्य रेल कर्मचारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दे कर बताया कि स्वास्थ्य विभाग का एक बड़ा ही घटिया नशेड़ी रेल कर्मचारी जो बिलासपुर से स्थानांतरण होकर रेलवे चिकित्सक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मनेंद्रगढ़ के अधीन पदस्थ हैं।जिसका नाम मनहर साहू बताया जा रहा है। उसकी हरकतों के चलते उसके परिजन उसके साथ मनेन्द्रगढ में नहीं रहते हैं। उक्त कर्मचारी अपने नाम पर आवंटित रेल आवास संख्या 221/2 टाईप (B) को अपने ही जैसे शराबी जुआड़ी बाहरी व्यक्ति को किराये पर देकर कालोनी की शांति भग कर रखा है। कारण कि बाहरी व्यक्ति उक्त आवास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा काफी शोर-गुल हुल्लड़ मचा रनिंग स्टाफों की नींद हराम कर रखा है।जिस पर रोक टोक करने वाले रेल कर्मचारियों से आये दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।कभी भी गंभीर घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है। कारण कि रात्रि कालीन रनिंग स्टाफों के आने जाने में जान का खतरा भी बना रहता है ।वहीं असामाजिक तत्वों को चोरी सहित कई तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे रहते देखा गया उक्त वजह से रनिंग स्टाफों के अलावा अन्य स्टाफों में भी भय छाया हुआ है। जबकि बाहरी व्यक्ति को किराये पर रेल आवास देने वाले उक्त नशेड़ी रेल कर्मचारी मनहर साहू के विरुद्ध रेल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत् कार्रवाई किया जाकर उक्त आवास से बाहरी व्यक्ति को खदेड़ दिया जाना चाहिए जिससे कालोनी में अमन चैन कायम हो सके लेकिन ऐसे निकम्मे रेल कर्मचारी जो चंद पैसों के लालच में रेल आवास को किराये पर देकर कालोनी की शांति भग करा रेल सेवा आचरण नियम 1966 की धज्जियां उड़ा रेल प्रशासन को पिछवाड़ा दिखाते आ रहे के विरुद्ध स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने के कारण से उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।जिसकी देखा-देखी कर एक अन्य रेल कर्मचारी जो वरिष्ठ मुख्य क्रु.नियंत्रक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिजुरी के अधीन पदस्थ हैं।के द्वारा भी अपने नाम पर मनेन्द्रगढ में आवंटित रेल आवास संख्या 205/2 type _ B को बैखौफ किराये पर चला रहा जिस कारण से भी कालोनी में अनेक गतिविधियां निर्मित हो रही है। जैसे विगत दिनो मनेन्द्रगढ के एक रेल कर्मचारी की पत्नी पर जानलेवा हमला किया जाना भी बताया जा रहा है।जिसका उपचार अपोलो अस्पताल में चल रहा है। जिससे रेल कर्मचारी सहित उनके परिजन अपने को सुरक्षित नहीं पा रहे हैं।

मंडल रेल प्रबंधक ध्यान दें???