
👉 यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के मार्गदर्शन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े के आह्वान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा के सहमति से एवं मनेंद्रगढ़ मंडल प्रभारी मनोज शुक्ला के प्रभार में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंडल की कार्यसमिति की बैठक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंडल अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई| सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी युवा साथियों को मिलकर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों पर जमकर विरोध प्रदर्शन करना है। चाहे गौठान हो, चाहे युवाओं का बेरोजगारी भत्ता न देना, यह सरकार झूठे वादों के आधार पर एक बार गलती से सत्ता में जरूर आ गई है लेकिन आज पूरी जनता कांग्रेस से रुष्ट हो चुकी है एवं लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोग दें आने वाला समय भाजपा का है एवं आप सभी साथियों का है आप सभी की मौजूदगी इतनी बड़ी संख्या में देखकर मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भाजपा युवा मोर्चा पूरे दमखम के साथ कार्य करेगी।
हम आपको बता दें कि अखिलेश मिश्रा पूर्व में बजरंग दल मनेंद्रगढ़ के प्रखंड संयोजक से लेकर कोरिया जिले के सह-संयोजक एवं सरगुजा विभाग बजरंग दल के संयोजक का दायित्व एवं भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके है।
बैठक का मंच संचालन भाजयुमो मंडल महामंत्री इवनीष खनूजा द्वारा किया गया। इवनीष खनूजा ने कहा कि अखिलेश मिश्रा के मंडल अध्यक्ष बनने से युवाओं में एवं भाजपा युवा मोर्चा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका नतीजा आज का यह भरा हुआ हॉल देखकर समझा जा सकता है, आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भाजयुमो मनेंद्रगढ़ मंडल पूरे जिले में सबसे अच्छा कार्य करके दिखाएगी, मेरा ऐसा पूर्ण विश्वास है।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ जेके सिंह, मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, भाजयुमो मंडल प्रभारी मनोज शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूबी पासी, भाजपा मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, विधानसभा संयोजक आईटी सेल एवं मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आनंद ताम्रकार, मनेन्द्रगढ़ मंडल मंत्री प्रमोद बंसल, भाजयुमो जिला मंत्री कोमल पटेल, भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार, भाजयुमो महामंत्री इवनीश खनूजा एवं आशीष सोनी, बृज किशोर सिंह, हर्ष चौहान, गणेश सिंह, अंकित भोजवानी, आशीष सोनकर, गुरु प्रसाद खटीक, रिंकू यादव, प्रखर जयसवाल, दीपक सिंह, प्रशांत तिवारी, प्रवीण, भरत दुबे आदि युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
More News
जांच टीम की मांग पर सबूत पेश कार्रवाई कर जांच टीम….दे मर्दानगी का परिचय
कलेक्टर अधीन कर्मचारी अमित कुमार चौहथा सहित….2 साथीगण संतोष लालपूरे, सुरेंद्र खुदीशा के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जन दर्शन में हुई शिकायत दर्ज…
रेलवे के अधिकारी चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारियों से घरेलू कार्य करा….रेल प्रशासन को लगा रहे प्रतिमाह लाखों का चुना…