February 16, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

महिला पेट्रोलिग की सराहनीय पहल सड़क दुर्घटना में घायल का कराया गया उपचार ….

👉यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

“”खरवत में हुई थी सड़क दुर्घटना…मौके पर उपस्थित महिला पेट्रोलिंग की तत्परता से बची युवक की जान…महिला पेट्रोलिंग द्वारा युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया…””

कोरिया पुलिस लगातार कुछ नया कर लोगो को जागरूक करने के प्रयास में लगी है। वही जिलेभर में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में समर्थ अभियान का आगाज किया गया है। इसके साथ ही महिलाओ सम्बन्धी अपराध की रोकथाम हेतु महिला पेट्रोलिंग वाहन भी चालू किया गया है। जो दिनांक 13/11/22 को दोपहर करीब 03:45 बजे खरवत के पास पेट्रोलिंग कर रही तभी महिला पेट्रोलिंग के वाहन चालक को सूचना मिली कि एक सड़क दुर्घटना में युवक को गंभीर चोट आई है और उसे तत्काल ईलाज की आवश्यकता है। जिसकी गंभीरता को समझते हुए महिला पेट्रोलिंग वाहन के चालक वसीम रज्जा, म. आर. रीता तथा पूर्णिमा सिदार के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच उक्त युवक को अपनी महिला पेट्रोलिंग वाहन में जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज करा आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी पूर्ण की