January 26, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 1,2,3 में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर -स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ सम्पन्न…

यीशै दास संभाग प्रतिनिधि (सरगुजा) की खास रिपोर्ट

हम आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। जिसके परिपालन में लगातार जनप्रतिनिधियों का दौर सुचारू रूप से चल है। उक्त तारतम्य में विगत दिनों 27/3/24 को एमसीबी जिला क्षेत्र अंतर्गत मनेन्द्रगढ के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 की संयुक्त बैठक आहूत किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री छ.ग शासन मान. श्याम बिहारी जयसवाल जी रहे । उक्त आगमन उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल नगाड़े, पटाखें,फुल मालाओं से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी का स्वागत किया तत्पश्चात श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी कार्यकताओं से रूबरू हुए।वही उक्त क्रम में श्री जयसवाल ने अपने उद्बोधन‌ में सर्व प्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए होली पर्व की सभी को ह्रदय से शुभकामनाएं बधाई दी। और होली त्यौहार के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए कहा यह होली त्यौहार हम सबों को विभिन्न रंगों से रंगा हुआ त्यौहार होता है।और यह संदेश देने का प्रयास करता है कि जो जिस रंग में है।उसकी अपनी उपयोगिता हैं।किसान है ।अपने लिए महत्वपूर्ण है। व्यापारी हैं वो अपने लिए महत्वपूर्ण है।कोई समाज का प्रमुख हैं।उसका अलग महत्व है।कोई मजदूर हैं फिर भी उसकी योग्यता है।सारे का महत्व बराबर है।ये होली हमको सिखाता है।आगे इसी क्रम में कहा कि भाईयों,बहनों पिछले विधानसभा चुनाव में आप सभी ने जिस तरह मेहनत किया और पिछले भुपेश सरकार को बदलने जिस प्रकार से अपनी उर्जा और ताकत लगाई और सारे के सारे जो राजनीतिक ज्ञानी है।सबको आश्चर्य चकित में अगर किसी ने डाला तो‌ वो मनेंद्रगढ़ मंडल ने डाला और आश्चर्यचकित रूप से इस मंडल से विषम परिस्थितियों में भी 8000/हजार वोट प्राप्त हुआ और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनाने में मनेन्द्रगढ विधानसभा से मनेन्द्रगढ मंडल की बड़ी भूमिका रही। चुनाव के दौरान कई ऐसे राजनीतिक विशेषज्ञ आंकाड़ा लगाते थे।कि भारतीय जनता पार्टी को 3 हजार वोट मिलेगा कोई अनुमान लगाये कि 4 हजार वोट मिलेगा,तो कोई बोले 5 वोट मिलेगा इससे उपर तो नहीं जायेगा काग्रेस को कोई बोले 17 हजार मिलेगा,तो कोई बोले 15 हजार मिलेगा,तो कोई बोले 12 हजार से कम तो होगा ही नहीं लेकिन सारे अटकलों को यही बैठे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने करारा जवाब दिया और इस विधानसभा में महज 400 कुछ वोटों से ही यहां इतने माहौल के बाद सारा कुछ करने के बाद कांग्रेस ने महज 400 -450 वोट से लीड किया ये हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण था ।आज हमारे मनेंद्रगढ़ मंडल के शक्ति केन्द्र क्र0 5 वार्ड नंबर 1,2,3 ये तीन वार्ड की संयुक्त बैठक आहूत की गई।
आगे इसी कड़ी में – स्वास्थ्य मंत्री ने कहा गांव में कहीं भी जायेंगे किसान खुश हैं।2 साल का पिछला बोनस हमने दे दिया है।इसी प्रकार से मनेन्द्रगढ की जो लंबे समय से चुहा – बिल्ली का खेल कांग्रेस के लोग करते थे। महंत मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करते थे।तो कभी डा .विनय जयसवाल भूमिपूजन का पत्थर लेकर घुमते थे। लेकिन मित्रो ये लोग केवल मनेंद्रगढ़ की जनता को आंखों में धुल झोंकते रहें। लेकिन मुझे बताते हुए खुशी हो रही है।कि – हमने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृत कर दी है।100 एकड़ जमीन उसके लिए कलेक्टर मनेंद्रगढ़ ने जारी कर दिया है।100 करोड़ रुपए हमने जारी कर दिया है। आचार संहिता के बाद उसपे टेंडर होगा और मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होंगी।यहां के स्वास्थ्य के लिए 220 बेड का हमने नया हासपिटल अलग से स्वीकृत करा दिया है।यहां पानी की समस्या के लिए नदी में जो गंदा पानी बहता है।उस सारे पानी को पाईप लाईन से ट्रिटमेंट करके हमारा जो विशाल बोरा को ट्रिटमेंट प्लांट से जोड़ दिया है। यहां का गंदा पानी जीतना भी शहर का गंदा पानी है।पहले फिल्टर होगा फिर इसके बाद नदी में जायेगा ये बड़ा काम हमने स्वीकृत कराया है। मनेन्द्रगढ से चिरमिरी साजा पहाड़ जो रोड़ है। उसको डबल लाइन की हमनें स्वीकृत करा दिया है । चुनाव के बाद उसेपे टेंडर लगेगा और शीघ्र ही काम चालू होगा और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी के लिए बहुत प्रतिक्षित मांग जो रेल लाइन की है।उसका 241 करोड़ रुपए में से राज्य का 221 करोड़ रुपए हमने इसी बजट में दिला दिया है। उसका टेंडर भी लग गया है। आचार संहिता के बाद उसमें काम चालू हो जाएगा। हमने जो -जो वादा जनता से किया है। वह सारा वादा पूरा कर चुके हैं। या तो होने की स्थिति में है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की- आप जनता के पास जाएंगे तो आपको राज्य सरकार का एक भी कमी नहीं है। पिछला पूरा 5 वर्ष भूपेश बघेल का चाहे महिलाओं को ठगने का उसने काम किया हो,500/प्रतिमाह बहनों को देने की बात उन्होंने की थी उस 500 को आज तक नहीं दिया। नौजवानों को 2500/रू. बेरोजगारी भत्ता की बात कही थी उसको भी नहीं दिया साथ ही साथ हमारे पूरे शहरी क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र वहां सट्टा ,जुआ ,कबाड़ ,चोरी ये सारा कारोबार कांग्रेस के समय फलीफुत हुआ था । भारतीय जनता पार्टी की मान.विष्णु देवसाय जी की सरकार है। डबल इंजन की मान. नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। इसलिए मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से तीसरी बार उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सरोज पांडे दीदी को प्रत्याशी के रूप में इस क्षेत्र का चयन करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही संकल्प लेकर घर-घर जाना होगा मुझे लगता है। भूपेश बघेल सरकार के जो भ्रष्ट तानाशाही रवैया था। जो उनके नेताओं ने 5 सालों में जिस प्रकार से जनता के आंखों में धूल झोंक कर अपनी स्थापित होने का जो उन्होंने जनता को गुमराह करने का काम किया था । लेकिन हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन इस बार का विधानसभा चुनाव के परिणाम को पलटने का काम किया है। पिछले लोकसभा में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने यहां से 10 हजार से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का वोट बढ़ाया था मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किस प्रकार से देश लगातार विश्व गुरु बनने की ओर है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए यह चुनावी समय जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। भाइयों बहनों ये केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का चुनाव नहीं है। ये केवल भारत के दिशा और दशा के लिए चुनाव नहीं है ।ये केवल भारत के उस विकास की गाथा को लिखने का चुनाव नहीं है । बल्कि यह चुनाव मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व की रक्षा के लिए, पूरे विश्व की प्रगति के लिए यह चुनाव होने जा रहा है। जो कि मान. नरेंद्र मोदी केवल भारतीय जनता पार्टी के या भारत के नेता नहीं है। पूरे विश्व के नेता हैं।और उस पूरे विश्व की जो नजर मान. नरेंद्र मोदी जी के ऊपर है। और भारत के ऊपर जिस प्रकार से कई ऐसे जो पिछले पांच सालों में देखने को मिला अमेरिका जैसे देश बोलता है कि रूस और यूक्रेन की जो शांति वार्ता है। वो भारत कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी को (द बॉस) बोलते हैं। जो अमेरिका पहले यहां के प्रधानमंत्री जाते थे। तो मिलने के लिए समय लगता था आज वही अमेरिका का राष्ट्रपति मान. नरेंद्र मोदी जी जब अमेरिका जाते हैं गुलदस्ता लेकर खड़ा रहता है। ये बढ़ता हुआ भारत की पहचान और यहां की शक्ति पूरे विश्व में एक अलग पहचान मिलता है। जो भारत कभी कर्जे के लिए हाथ फैला कर घूमता था। भारत को पहले अकाल पड़ता था।तब जो मवेशी अनाज खाते हैं ।उसको भारत के लिए भेजा जाता था। जिस भारत को खसरा भी होता था। तो उसके टीका के लिए अमेरिका और अन्य देशों के हाथ फैलाना पड़ता था। लेकिन आज ये वही देश है। जब कर्जे की बात हम करें तो विश्व का सबसे पांचवा आर्थिक रूप से बड़ा देश बन चुका है। यह वही देश है, ये वहीं भारत है जब कोरोना हुआ तब जो खसरा का टीका मांगता था भारत ने कोरोना वैक्सीन बनाया और मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 108 देश में कोरोना का वैक्सीन भेजने का अगर किसी ने काम किया तो वह भारतीय जनता पार्टी की मान. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व को भेजने का काम किया आज वही देश है। जो कभी सुखा पड़े कभी अकाल पड़े तो जो जानवर को खिलाने वाला अनाज अमेरिका हमको दान में देता था वैसा अनाज तो हम नहीं भेजते लेकिन जब भी कहीं नेपाल में जब भूकंप हो चाहे देश में बाढ़ आया हो चाहे कोई ऐसी प्राकृतिक आपदा हो भारत में सदैव अपने यहां से रसूख सामग्री और अनाज भेजने का सतत रूप से काम किया है। यह वहीं भारत है मित्रों हम सभी राजनीतिक क्षेत्र में काम करते हैं। सबकी अपनी महत्वाकांक्षाएं होती है। लेकिन यह चुनाव अपने महत्वाकांक्षा का चुनाव नहीं है। यह पूरे देश का चुनाव है ।यह पूरे विश्व का चुनाव है। यदि यह चुनाव हम 400 पार करके जीतते हैं। तभी हमारा मकसद पूरा होगा क्योंकि माननीय नरेंद्र मोदी जी ने अब की बार 400 पार करने में कोरबा लोकसभा का यह महत्वपूर्ण सीट जिसके प्रत्याशी मान. रेणुका पांडे दीदी हैं। कई लोगों ने कांग्रेस वालों ने कई बातें कही मैं उनसे पूछना चाहता हूं। कांग्रेस वालों से कि इनके सांसद ज्योत्सना महंत 5 साल में क्षेत्र के लिए क्या किया है। एक भी कोई बता दे कि हमारे मनेंद्रगढ़ विधानसभा में एक कील गाड़ने का काम सांसद द्वारा किया गया हो। हमारे माननीय सरोज पांडे जी एक ऐसे नेतृत्व हैं। जैसे मान. नरेंद्र मोदी जी गुजरात से चुनाव न लड़कर काशी विश्वनाथ से लड़े ये पूरे काशी और बनारस क्षेत्र पर गर्व होता है कि मान.नरेंद्र मोदी जी चुनाव लड़ते हैं। वैसे ही व्यक्तित्व की धनी कई बार से लगातार दो बार महापौर थी दुर्गा की लोकसभा सांसद थी, विधायक थी, इसके बाद राज्यसभा सांसद के साथ-साथ महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और अभी वर्तमान मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश राज्य के प्रभारी के रूप में उनका बड़ा लंबा अनुभव है। उनका अनुभव का लाभ हमारे कोरबा लोकसभा को मिलेगा निश्चित रूप से हमारा यह मनेंद्रगढ़ जो लगातार अपने स्थायित्व विकास के लिए चाहे चिरमिरी हो मनेंद्रगढ़ हों अपनी स्थायित्व के लिए जूझ रहा है। ऐसे में सरोज पांडे जी जैसा प्रत्याशी हमारे लिए एक अमृत के समान काम आएंगे इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए हमको मान नरेंद्र मोदी जी को मान. सरोज दीदी को जितना होगा वही कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए कहे की -एक-एक कार्यकर्ता आज से संकल्प कर ले की एक महीने का पूरा समय भारतीय जनता पार्टी के लिए हमको दान करना है। भारतीय जनता पार्टी को 400 पार करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत की आवश्यकता है। भाइयों, बहनों ,साथियों आप लोग चुनाव में जाएंगे तो आपको चिंता करने की बात नहीं है। पिछले चुनाव में विधानसभा में हमने जो -जो वादे किए थे। लगभग सारे वादे हमने पूरा मोदी जी के गारंटी पर कर दिए हैं। कुछ महत्वपूर्ण चीज अभी और होना है ।परंतु हमने अधिकांश गारंटी को पूरा किया है। हमने महतारी वंदन योजना का फॉर्म उस समय भरवा रहे थे। तब यह वही कांग्रेसी हैं हंसते थे। बोलते थे कि भाजपा वाले नहीं देंगे। और अभी अफवाह फैला रहे गांव में जल्दी-जल्दी पैसा निकाल लो नहीं तो यह वापस हो जाएगा। ये, झूठ बोलने वाले लोग हमेशा अफवाह फैलाते रहते हैं। लेकिन मैं धन्यवाद देता हूं मान. विष्णु देव साय जी को मान. नरेंद्र मोदी जी को की बहनों का 1000/रू. महीना का जो वादा किया था हमने पूरा कर दिया वही समाप्ति पश्चात माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/बहनों भाजपा कार्यकर्ताओं आदि अन्य को मिष्ठान खिला रंग गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र पाल, विवेक अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, पूर्व पार्षद वार्ड क्र02 एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता पासी, पार्षद वार्ड क्र02 सुश्री रूबी पासी, पुर्व पार्षद व पार्षद /पति वार्ड क्र0 4 जमील शाह, भाजपा नेता धर्मेंद्र पटवा, वरिष्ठ भाजपा नेता नाविक जी, रवि सोनकर, मोतीलाल यादव, नरोत्तम शर्मा, भरत दुबे, विक्रम शर्मा, आर्यन सिंह सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।