February 16, 2025

Chhattisgarh Lions

छत्तीसगढ़ लायंस

नगर निगम क्षेत्र की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने भाजपा द्वारा सौपा गया ज्ञापन…

यीशै दास जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

चिरमिरी- हम आपको बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व पर भाजपा मंडल चिरमिरी के द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में नगर निगम की उदासीनता के कारण जनसुविधाओं तथा कर्मचारीयो से जुड़ी समस्याओं को लेकर निगमायुक्त को 7 दिवस में निराकरण करने एवं 7 दिन में निराकरण न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी‌ भी दी है
निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन के पश्चात किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हमने जनसुविधाओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आज निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। हमने मांग करते हुए कहा है कि नगर निगम में कार्यरत नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान विगत 3 माह से नहीं हो पाया है। निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख मार्गों पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से बंद है जिनका मरम्मत न‌ होने के कारण खराब हो चुके हैं जिन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाए। निगम क्षेत्र में जितने भी वाटर एटीएम है उन में कार्यरत कर्मचारियों को विगत 21 महीने से वेतन नहीं दिया गया, उनका भुगतान तुरंत किया जाए। नगर क्षेत्र में बरसात के बाद से गाजर घास एवं अन्य खरपतवार पौधे काफी तेजी से बढ़ गए उनकी साफ-सफाई नगर निगम द्वारा नहीं जाने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा है। क्षेत्र में संचालित सभी सिटी बस काफी लंबे अरसे से बंद है जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जिस हेतु पूर्व में संचालित सभी रूटों पर सिटी बसों का संचालन प्रारंभ किया जाए नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़को पर आए दिन गौ-वंश काफी संख्या में नजर आते है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है गौ-वंशो के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाये गए गौठानो में उन्हें रखने की व्यवस्था 7 दिवस में तत्काल किया जाए। अन्यथा निगम क्षेत्र की सड़को में घूम रहे गौ-वंशो को लेकर निगम कार्यालय में छोड़ा जाएगा। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो की सड़कें व नाली बरसात के कारण खराब हुई है, जिसके कारण आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बजबजाती नालियों से मलेरिया डेंगू जैसे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है, जिस हेतु मरम्मत कार्य दवा छिड़काव किया जाना आवश्यक है। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा अपनी सभी मांगो को पूर्ण करने निगमायुक्त को 7 दिवस का समय दिया है। पत्र में आगे कहा गया है कि निर्धारित समय मे सभी मांगे पूर्ण नही होने पर भाजपा चिरमिरी मंडल नगर निगम का घेराव करते हुए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिक निगम की होगी

जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री / पूर्व महापौर डमरू बेहरा, पूर्व अध्यक्ष किर्ती वासो, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन यादव, पार्षद बबलु डे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनीश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी गुप्ता, रतना साक्या, रीता आइस, धर्मेन्द्र, त्रिलोचन चक्रवर्ती, अनीता सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे